फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train

बढ़ी संख्या में ट्रेनों से लौट रहे प्रवासी

Mon, 19 Oct 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
train
कासगंज रेलवे जंक्शन का फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अनलॉक में जैसे-जैसे रेलवे ट्रैकों पर ट्रेन रफ्तार पकड़ रही हैं। वैसे-वैसे प्रवासी काम के लिए ट्रेनों से लौटने लगे हैं। यूं तो बांद्रा की ओर दो ट्रेनें पहले से चल रही हैं। वहीं दो ट्रेनें आज से बाया कासगंज दौड़ेगी। इसके अलावा लखनऊ से बांद्रा की ओर अनलॉक में पहली बार रविवार को ट्रेन चली तो इसमें लगभग 300 यात्री सवार हुए। इनमें अधिकांश काम की तलाश में परदेश की ओर रवाना होने वाले थे।
विज्ञापन

जैसे जैसे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ती जा रही है वैसे वैसे यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद लखनऊ से बांद्रा की ओर पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन बाया कासगंज दौड़ी। ट्रेन संख्या 09021/09022 अपडाउन बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ रविवार को बाया कासगंज होते हुए लखनऊ से बांद्रा की ओर रवाना हुई। इस ट्रेन में लगभग 300 यात्री मथुरा-बांद्रा की ओर गए। इसके अलावा दो ट्रेनें आज से बाया कासगंज रामनगर-भागलपुर गांधीधाम की ओर दौड़ेंगी। जैसे जैसे ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है। वैसे वैसे रेल प्रशासन और भी मजबूत तैयारियां करता जा रहा है।
विज्ञापन

आज से दौड़ेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या05056/05055 रामनगर-आगराफोर्ट आज से 29 नवंबर तक के लिए प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को बाया कासगंज दौड़ेंगी। यह ट्रेनें रामनगर से आगरा जाने के लिए निर्धारित दिन में रात्रि 1:30 बजे कासगंज से रवाना होगी, जबकि आगरा से रामनगर जाने के लिए प्रत्येक निर्धारित दिन में शाम 4:55 बजे कासगंज से रवाना होगी। इसके अलावा पूजा स्पेशल ट्रेन 09451/09452 अपडाउन साप्ताहिक ट्रेन गांधीधाम भागलपुर के बीच दौड़ेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से चलकर प्रत्येक शनिवार को शाम 6:20 बजे कासगंज से लखनऊ होते हुए भागलपुर की ओर रवाना होगी। जबकि प्रत्येक सोमवार को भागलपुर से चलेगी प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6:25 बजे कासगंज से गांधीधाम की ओर रवाना होगी। इन दोनों ही ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित रहेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और भी ट्रेनेें हैं प्रस्तावित
रेलवे अब चरणबद्ध तरीके से ट्रेनें दौड़ा रहा है। तृतीय चरण में रामनगर-आगरा फोर्ट त्रिसाप्ताहिक एक और ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। जबकि चौथे चरण में कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद कासगंज दो एक्सप्रेस अपडाउन चलाना प्रस्तावित है। रेलवे ने कासगंज स्टेशन के अधिकारियों से सभी तैयारियां पूर्ण रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed