फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train derail at agra cantt railway station before railway chairman visit

रेलवे बोर्ड चेयरमैन के दौरे से पहले आगरा में पटरी से उतरी ट्रेन, मचा हड़कंप

Sat, 23 Sep 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Sep 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
train derail at agra cantt railway station before railway chairman visit
पटरी से उतरी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रेलवे बोर्ड चेयरमैन के दौरे से पहले कैंट स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। यह देख रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना उस वक्‍त हुई जब ट्रेन को यार्ड में ले जाया जा रहा था। इससे ट्रैक प्रभावित नहीं हुआ। 
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी का का रविवार को आगरा में दौरा प्रस्तावित है। आगरा कैंट स्टेशन पर साफ-सफाई सहित सारे काम दुरुस्त किए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारी भी हर गतिविधि को लेकर चौकन्ने हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को आगरा से ग्वालियर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को ग्वालियर जाने से पहले सुबह लगभग साढ़े पांच बजे चालक यार्ड की ओर ले जा रहा था। इसी दरम्यान गाड़ी का पिछला कोच पटरी से उतर गया। डिरेलमेंट होने पर रेल कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। घटना की जानकारी पर कैंट स्टेशन पर खड़ी दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के दौरे की तैयारियां में जुटे अफसरों को हादसे की खबर मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम रश्मि बघेल  समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने काम शुरू कर दिया। 

ढाई घंटे चला राहत कार्य

तकरीबन ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन के कोच को हटाया जा सका। हादसे के कारण क्षतिग्रस्त ट्रैक को भी दुरुस्त किया गया। इस तरह सुबह 6.30 बजे आगरा कैंट से जाने वाली यह पैसेंजर सुबह नौ बजे गंतव्य को रवाना हो सकी। 

वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी ने बताया कि खाली ट्रेन को साफ सफाई के लिए यार्ड में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तीसरा डिब्बा पटरी से उतरा। इससे रेल यातायात बाधित नहीं हुआ। कोई खास नुकसान भी नहीं हुआ।

हादसे की जांच शुरू

ग्वालियर पैसेंजर के यार्ड में दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच कराई जा रही है। रेल अधिकारियों ने बताया कि तीन सुपरवाइजरों की जांच होगी। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि पिछला कोच कैसे पटरी से उतरा। 

बता दें कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रेन बेपटरी होने की ये पहली घटना नहीं है। पिछले साल गतिमान एक्सप्रेस की टक्कर से कैंट स्टेशन पर ठोकर टूट गई थी। हादसे में पार्सल घर का गेट भी टूटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed