फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic will remain closed today at Awas Vikas and Daryaevganj crossing.

Agra News: आवास विकास और दरियावगंज क्राॅसिंग पर आज बंद रहेगा यातायात

Thu, 26 Dec 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic will remain closed today at Awas Vikas and Daryaevganj crossing.
कासगंज। बरेली और फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रेलवे लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। आवास विकास क्राॅसिंग पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक वहीं दरियावगंज क्राॅसिंग पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते दोनों क्राॅसिंग पर यातायात बंद रहेगा। इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी क्राॅसिंग पर रेलवे लाइनों की बीसीएम (बैलास्ट क्लीनिंग मशीन) द्वारा शुक्रवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। रेलवे द्वारा कार्य करने के लिए 12 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। मरम्मत कार्य के सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। इस मार्ग से आने जाने वाले वाहनों को अहरौली, सहावर गेट क्राॅसिंग और अमरपुर बाइपास मार्ग से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं दरियावगंज स्टेशन के समीप क्रासिंग पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। कर्मियों द्वारा रेलवे लाइनों पर पैकिंग लगाने ,ओवर हॉलिंग सहित मरम्मत के अन्य कार्य कराए जाएंगे। इंजीनियरिंग विभाग ने कार्य करने के लिए 9 घंटे का ब्लॉक लिया है। शुक्रवार को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्मियों द्वारा कार्य किया जाएगा। इसके साथ 28 दिसंबर को भी यह कार्य कर्मियों द्वारा पूर्व निर्धारित समय पर किया जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते क्रासिंग पर सड़क यातायात बंद रहेगा। वाहनों का रूट डायवर्ट कर भरगैन क्रासिंग से आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:


रेलवे लाइनों की मरम्मत कार्य किया जाएगा। 12 घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य को पूरा किया जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्जन कर अन्य क्राॅसिंग से निकाला जाएगा। - एनके मीना , सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ, कासगंज


रिपोर्ट-सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed