फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic problem WhatsApp helpline number released in Agra

यूपी: यातायात की समस्या दिखे तो व्हाटसएप करें, आगरा में जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर; नोट कर लें

Thu, 02 Nov 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 07:00 AM IST
सार

यातायात माह का शुभारंभ  पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह और अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। 
 

विज्ञापन
traffic problem WhatsApp helpline number released in Agra
आगरा: कोठी मीना बाजार पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यातायात माह बुधवार को शुरू हो गया। अब 30 दिन पुलिस अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करेगी। उल्लंघन पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह और अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। पुलिसकर्मियों ने एमजी रोड पर रैली भी निकाली। यातायात संबंधी समस्या के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9548524141 जारी किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी से होती हैं। पुलिस का जोर कार्रवाई से ज्यादा लोगों को जागरूक करने पर रहेगा। इस मौके पर पुलिस लाइन में पुलिस से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें बाॅडी वार्न कैमरा, कार डैशबोर्ड कैमरा, व्हील क्लैंप, लाउड हेलर, ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड रडार, गैस एनालाइजर, ई-चालान, रिमोट एरिया लाइट सिस्टम, स्मोक मीटर आदि को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी सोनम कुमार, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप, ककुआ-भांडई के बीच मिलेगा सपनों का घर; 150 करोड़ की मिलेगी पहली किस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल कटे चालान
जनवरी : 27476
फरवरी : 37466
मार्च : 40855
अप्रैल : 27461
मई : 46351
जून : 57342
जुलाई : 43412
अगस्त : 43337
सितंबर : 31259
अक्तूबर : 31830


नहीं मिली अतिक्रमण और अवैध स्टैंड से मुक्ति
यातायात माह एक बार फिर शुरू हो गया है। मगर, शहर में जाम और अतिक्रमण की बात करें तो लोगों को इनसे मुक्ति अब तक नहीं मिल सकी है। शाहगंज, बोदला, लोहामंडी, मदिया कटरा, देहली गेट, भगवान टाॅकीज, रामबाग, टेढ़ी बगिया, पुराने बाजार में रोजाना जाम की समस्या रहती है। पुलिस कई बार प्लान बना चुकी है। इसके बावजूद न अवैध स्टैंड हटे, न ही अतिक्रमण हट सका। इससे रोजाना जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed