{"_id":"5d2b43728ebc3e6cdc3ab558","slug":"traffic-probem-in-virndavan-dham-agra-news-agr396040659","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझता रहा वृंदावन धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझता रहा वृंदावन धाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गुरु पूर्णिमा पर्व नजदीक आते ही अब तीर्थ नगरी वृंदावन की ओर भी भारी तादाद में भक्तों का रुख होने लगा है। यही कारण है कि शनिवार की भांति ही नगर रविवार को भी दिन भर जाम से जूझता रहा। पुलिसकर्मी चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करते दिखाई दिए।
रविवार शाम बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का आलम यह था कि यहां जरा सी भी जगह नहीं बची। धक्का-मुक्की के बीच भक्त अपने आराध्य के दर्शनों को लालायित दिखे। रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोके जा रहे वाहन भी अन्य सहायक मार्गों से होते हुए नगर की ओर बढ़ रहे थे।
मथुरा-वृंदावन रोड से आ रहे वाहनों ने भी मंदिर की ओर आने के लिए परिक्रमा मार्ग का सहारा लिया। श्रद्धालुओं द्वारा सड़क किनारे की गई पार्किंग भी यातायात व्यवस्था में अवरुद्ध बनती नजर आईं। विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज चौराहा, रमणरेती रोड, गांधी मार्ग, बांकेबिहारी कॉलोनी, कैलाश नगर मार्ग आदि क्षेत्र में सड़क किनारे ही श्रद्धालु वाहन खड़े करके दर्शनों के लिए चले गए। इस कारण अन्य श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।