फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic police issued challans to 70 vehicles

Agra News: यातायात पुलिस ने 70 वाहनों के काटे चालान

Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challans to 70 vehicles
सहावर। यातायात पुलिस ने रविवार को कस्बे में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने पर 70 वाहनों के चालान काटे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कस्बे के सोरों रोड, सहावर चौराहे, अमांपुर रोड, कासगंज रोड, स्टेट बैंक तिराहा, गंजडुंडवारा रोड सहित अन्य मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े वाहन, मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक-ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और चार पहिया वाहन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 70 वाहनों के चालान किए। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक इधर उधर से निकलते देखे गए। यातायात प्रभारी ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलें और बाइक पर तीन या चार सवारियां सफर न करें। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाए। शराब पीकर वाहन न चलाए। पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस को निरस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed