फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Month: Traffic policemen honored for excellent work

यातायात माह : उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात पुलिसकर्मी सम्मानित

Sat, 30 Nov 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traffic Month: Traffic policemen honored for excellent work
कासगंज। यातायात माह के समापन अवसर पर शनिवार को यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राहगीरों को हेलमेट वितरित किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात माह के अंतर्गत कॉलेजों एवं स्कूलों में यातायात नियमों के पालन हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। रोडवेज बस चालक, ट्रक चालक, ऑटो चालक इत्यादि को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एक माह में नियमों का उल्लंघन करने वालों से बतौर जुर्माना लगभग एक करोड़ रुपये वसूल किए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी कोमल पंवार, क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार, एआरटीओ रामप्रकाश मिश्रा, डीआईओएस पीके मौर्य, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. एसके रावत, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र कुमार मलिक, जिला विज्ञान क्लब संयोजक डॉ. जयंत गुप्ता, संभव जैन, श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. रानू शर्मा आदि मौजूद रहे। इन्हें मिनले प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह के अलावा चालान काटने वाले कर्मियों में प्रथम स्थान पर विजय सिंह, द्वितीय स्थान पर जुगेंद्र सिंह, तृतीय स्थान पर कर्मवीर सिंह रहें। इनको भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके साथ ही लोगों को हेलमेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed