फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic month Illegal parking not stopped in Agra police insists on challan

ये कैसा यातायात माह: आगरा में नहीं रुकी अवैध पार्किंग, पुलिस का चालान पर जोर

Fri, 17 Nov 2023 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 09:53 AM IST
सार

यातायात माह चल रहा है, लेकिन अतिक्रमण की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर में न तो अवैध पार्किंग रुकी और न ही जाम से लोगों को मुक्ति मिल रही है।
 

विज्ञापन
traffic month Illegal parking not stopped in Agra police insists on challan
आगरा की सड़कों पर जाम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नवंबर में यातायात माह मनाया जा रहा है। जगह-जगह जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पर, शहर में न तो अवैध पार्किंग रुकी और न ही जाम से लोगों को मुक्ति मिल रही है। लोगों का आरोप है कि पुलिस बस चालान काटने पर ही ज्यादा जोर दे रही है।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने चौराहों पर ऑटो और रिक्शा स्टैंड के लिए 50 मीटर और 100 मीटर की दूरी निर्धारित की थी। इसके लिए बोर्ड भी लगाए गए थे। मगर, इस नियम का पालन आज तक नहीं हो सका। कमिश्नरेट बनने के बाद यातायात सुधार के लिए यातायात पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से भी फोर्स लगाया गया। लेकिन अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश हैं कि अवैध पार्किंग स्टैंड को बंद कराया जाए। इसके बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। चौराहों पर ही ऑटो स्टैंड संचालित हो रहे हैं। हाईवे के सिकंदरा, आईएसबीटी, भगवान टाॅकीज और वाटरवर्क्स पर बसेें, डग्गेमार वाहन खड़े हो रहे हैं। रोजाना जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा: शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ननद हुई फरार; सास-ससुर गिरफ्तार

लोगों ने बताई ये समस्याएं
- बोदला चौराहे पर सब्जी मंडी की तरफ के मार्ग पर अतिक्रमण से जाम लगता है। दुकानों के बाहर सामान रखा रहता है। ठेल विक्रेता भी आधे से ज्यादा सड़क घेरे रहते हैं। ट्रैफिक लाइट लगी हैं। मगर, पालन नहीं।

- शाहगंज बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण से जाम लगता है। पुलिस चौकी के पास ही ऑटो खड़े रहते हैं। इससे समस्या होती है।
- सिकंदरा चौराहे के पास ही सवारियों को बैठाने के लिए बसें रुकती हैं। थाने के पास ही अवैध आटो स्टैंड पर ऑटो खड़े रहते हैं।
- आईएसबीटी कट पर रोडवेज के अलावा निजी बसें भी खड़ी रहती हैं। लोग डिवाइडर पार करके निकलते हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं।
- भगवान टाॅकीज पर सुल्तानगंज पुलिया की तरफ ओवरब्रिज से उतरने के बाद बसों का ठहराव रहता है। इससे पीछे आने वाले वाहन फंसते हैं।
- वाटरवर्क्स पर यमुना किनारा की तरफ के मार्ग और जवाहर पुल पार करके वाटरवर्क्स की तरफ अवैध ऑटो स्टैंड से जाम लग रहा है।
- टेढ़ी बगिया चौराहे पर ठेल खड़े रहते हैं। व्यस्त चौराहा होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटने से जाम लगता है।

सेंट जोंस से राजामंडी तक समस्या
एमजी रोड पर बृहस्पतिवार को वाहनों का दबाव अधिक होने से ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला। दोपहर में 2 बजे वाहनों की कतार लग गई। हरीपर्वत, सेंट जोंस से राजामंडी तक वाहन फंस गए। लोगों को एक मिनट की दूरी तय करने में 15 मिनट तक लगे।

कट पर रहेगी थाना पुलिस
डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि हाईवे के सभी थानों की पुलिस को यातायात का जिम्मा दिया है। कट पर पुलिस तैनात रहेगी। किसी तरह की समस्या होने पर कार्रवाई करेगी। कहीं ऑटो स्टैंड चल रहा है तो उसे चौराहे से दूर कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   गड़बड़ी पर कार्रवाई:  सड़कों के निर्माण में ठेकेदार ने किया बड़ा खेल, लगाया गया 13 लाख रुपये का जुर्माना


यातायात पुलिस के दावे
तारीख             चालान, सीज

2 नवंबर : 3207, 12
3 नवंबर : 1489, 13

4 नवंबर : 1285, 9
5 नवंबर : 3193, 13

7 नवंबर : 3490, 7
8 नवंबर : 2770, 3

11 नवंबर : 1321, 5
13 नवंबर : 916, 3

14 नवंबर : 2045, 5
16 नवंबर : 1503, 4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed