दुर्गा प्रतिमा विसर्जन: आगरा में आज यमुना किनारा मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन, यातायात परिवर्तित
आगरा में शुक्रवार को यमुना घाटों पर बनाए गए कुंडों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसको लेकर यमुना किनारा मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। आम वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में यमुना नदी के घाटों पर बने कुंडों में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके कारण यमुना किनारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यहां आम वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। देवी प्रतिमाएं लेकर आने वाले वाहन ही जा सकेंगे। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी।
यातायात परिवर्तित
- वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी चौराहा होकर विक्टोरिया पार्क की तरफ जाने वाले समस्त वाहन जीवनी मंडी चौराहे से गधा पाड़ा होकर जा सकेंगे।
- एत्माद्दौला की तरफ से आंबेडकर पुल होकर आने वाले समस्त वाहन, जिन्हें विक्टोरिया पार्क की तरफ जाना है, वे सभी वाहन आंबेडकर चौक से सीधे जीवनी मंडी से गधा पाड़ा होकर जाएंगे।
- विक्टोरिया पार्क से जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स, की तरफ जाने वाले समस्त वाहन बिजलीघर चौराहा, एमजी रोड और अन्य मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इस मार्ग पर केवल प्रतिमा विसर्जन के लिए जाने वाले वाहन ही आ सकेंगे।
मंदिरों में उमड़े भक्त, मां से मांगी मुरादें
दुर्गानवमी पर गुरुवार को शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा कर मनोकामना मांगी। इन मंदिरों में शाम को महाआरती हुई। दुर्गा पंडालों में भी विशेष पूजा हुईं। घरों में भी कन्याओं का पूजन किया गया।
मथुरा में नहीं होगा रावण दहन: कोरोना के कारण लगातार दूसरी बार टूटी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा
इस बार मां पालकी में आईं और हाथी पर विदा हुईं। दुर्गानवमी के दिन सुबह से ही घरों में पूजा व हवन हुआ। इसके बाद देवी स्वरूप बच्चियों को बुलाकर उन्हें जिमाया गया। राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास बने दुर्गा पंडाल में भी देर शाम को भव्य आयोजन हुआ। चामुंडा देवी मंदिर, कालीबाड़ी में भी विशेष पूजा हुई। तमाम भक्तों ने देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।