{"_id":"6a4c6e8c9050cc51a40f08c0","slug":"traffic-chaos-at-delhi-gate-after-school-hours-amid-metro-work-diversion-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गेट पर जाम ही जाम: स्कूलों की छुट्टी के समय फंस रहे वाहन, डायवर्जन व्यवस्था हुई फेल; परेशान हो गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली गेट पर जाम ही जाम: स्कूलों की छुट्टी के समय फंस रहे वाहन, डायवर्जन व्यवस्था हुई फेल; परेशान हो गए लोग
Tue, 07 Jul 2026 08:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:42 AM IST
सार
हरीपर्वत पर मेट्रो निर्माण के कारण लागू डायवर्जन से दिल्ली गेट क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टी के समय लंबा जाम लग रहा है। गलत दिशा से आने वाले वाहनों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
दिल्ली गेट पर जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दिल्ली गेट पर स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम की समस्या बढ़ गई है। एक लेन बंद होने की वजह से पुलिस ने डायवर्जन किया है। इससे मदिया कटरा रोड और बाग फरजाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लाइन लग रही है। यहां पर गलत दिशा से आने वाले वाहन भी समस्या बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - जनशिकायतों का फर्जी निस्तारण: सब रजिस्ट्रार का वेतन रोका, चार एसडीएम को नोटिस; डीएम ने की बड़ी कार्रवाई
हरीपर्वत चौराहे पर सीएम ग्रिड के तहत निर्माण कार्य होने की वजह से एक लेन को बंद किया गया है। इस कारण मदिया कटरा की तरफ से आने वाले वाहन दिल्ली गेट चौकी से बाग फरजाना की तरफ निकाले जा रहे हैं। इसके लिए सड़क पर बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। इससे समस्या बढ़ गई है। स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने पर लंबी लाइन लग रही है। पुलिसकर्मी किसी तरह वाहनों को निकालते हैं मगर वाहन फंस रहे हैं। उधर, पुलिस के डायवर्जन के बाद भी दोपहिया वाहन गलत दिशा में जाकर हरीपर्वत की तरफ वाहन ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गजब की लापरवाही: हाईकोर्ट के रिमाइंडर को भी किया नजरअंदाज, एसएसआई और चौकी प्रभारी सस्पेंड
हरीपर्वत पर वाहन टकराए
हरीपर्वत चौराहे पर मेट्रो के पिलर निर्माण की वजह से दिल्ली गेट से एमडी जैन इंटर कॉलेज की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। एक लेन खुली हुई है। इससे एमडी जैन इंटर कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन दिल्ली गेट की तरफ जाते हैं मगर इसी जगह से गलत दिशा से आने वाले वाहन भी जल्दबाजी में निकलते हैं। इस कारण वाहन आपस में टकरा भी रहे हैं। सोमवार को एक के बाद एक दो बाइक सवारों की कार से टक्कर हो गई, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हो गया।
ये भी पढ़ें - UP: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 15 जुलाई तक विशेष अभियान; इन त्रुटियों पर होंगे सीज और होगी FIR