फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders and Valmiki Community Face Off in Agra Both Demand Action

संजय प्लेस में टकराव: वाल्मिकी समाज के युवकों और व्यापारियों में मारपीट, जानें क्या है विवाद की वजह

Tue, 16 Jun 2026 09:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 09:21 AM IST
सार

आगरा के संजय प्लेस में हुए मारपीट के मामले को लेकर व्यापारी और वाल्मीकि समाज आमने-सामने आ गए हैं। व्यापारियों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि वाल्मीकि समाज ने कार्रवाई न होने पर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Traders and Valmiki Community Face Off in Agra Both Demand Action
धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत के संजय प्लेस में लघुशंका करने पर वाल्मिकी समाज के युवकों और व्यापारियों में शनिवार को मारपीट हुई थी। इस मामले पर व्यापारियों ने संजय प्लेस पुलिस चौकी का घेराव किया, तो वाल्मीकि समाज ने विरोध में बैठक कर संजय प्लेस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पास एक रेस्तरां में काम करने वाले लोहामंडी राजनगर निवासी राहुल और उसके साथी संदीप का व्यापारियों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने राहुल और संदीप का शांति भंग में चालान किया गया था। सोमवार को व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संजय प्लेस पुलिस चौकी का घेराव किया। आरोपियों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र परमार ने बताया कि युवक दुकान के सामने पेशाब कर रहे थे। उनको रोकने पर हमला किया गया था। विवाद को जातिगत रूप देने का प्रयास करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं वाल्मीकि महापंचायत के चौ. गौरव वाल्मीकी का कहना है कि समाज के युवकों के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ ही कार्रवाई की। मंगलवार को पुलिस आयुक्त से शिकायत की जाएगी। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर संजय प्लेस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि विवाद की पुलिस ने दो युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। तहरीर के आधार पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कोई अन्य शिकायत मिली तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed