फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor overturned due to tanker collision, woman dies

टैंकर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, महिला की मौत

Thu, 10 Nov 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned due to tanker collision, woman dies
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम खुशकरी के समीप टैंकर की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें उस पर सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगला समसा निवासी तिलक सिंह अपनी पत्नी चंद्रवती (50) के साथ बुधवार रात कासगंज से डीजल लेकर अपने गांव जा रहे थे। ग्राम खुशकरी के समीप एक टैंकर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार चंद्रवती गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से। महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस टैंकर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed