{"_id":"620013574287b65dc36cc5d5","slug":"track-cracked-train-passed-all-night-kasganj-news-agr5235606173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी पटरी से गुजर गईं रामनगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी पटरी से गुजर गईं रामनगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें, मची खलबली
विज्ञापन
कासगंज-बरेली रेल ट्रैक की चटकी पटरी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-बरेली रेलमार्ग पर शनिवार की रात से रविवार दोपहर तक चटकी पटरी से रामनगर सुपरफास्ट के अलावा कई ट्रेनें गुजरती रहीं। दोपहर कीमैन की सूचना पर रेलवे में खलबली मच गई। तत्काल पीडब्लूआई टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत का कार्य शुरू कर कॉशन देकर ट्रेनें निकाली गईं।
रविवार दोपहर लगभग 1:20 बजे आवास विकास कॉलोनी के समीप आसपास के लोगों ने देखा कि ट्रैक की पटरी चटकी हुई है। इसकी जानकारी कीमैन को मिली। सूचना से रेलवे में हड़कंप दिखा। पीडब्ल्यूआई के इंजीनियर बेल्डिंग टीम लेकर ट्रैक के मरम्मत को पहुंच गए। टीम ने काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य किया। चटकी हुई पटरी से एक एक्सप्रेस और दो जोड़ी सवारी ट्रेन गुजर गईं। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। दोपहर बाद इस ट्रैक से कॉशन देकर ट्रेनें व मालगाड़ियां निकाली गईं। यहां से दो जोड़ी सवारी ट्रेन और एक एक्सप्रेस भी गुजर गई। ट्रेन संख्या 22975 बांद्रा-रामनगर, ट्रेन संख्या 05398 बरेली-कासगंज, ट्रेन संख्या 05337 काशीपुर-कासगंज, ट्रेन संख्या 05369 कासगंज-लालकुआं, ट्रेन संख्या 05337 कासगंज-बरेली सिटी इस चटके ट्रैक से गुजर गई। यहां मरम्मत का कार्य जारी रहा। ट्रैक कब चटका इसकी जानकारी तो रेलवे को नहीं हुई, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि रात में यह ट्रैक चटक गया होगा। अधिक सर्दी होने पर ट्रैक चटकता है।
ट्रैक चटके होने की जानकारी मिलने पर रेलवे की टीम मरम्मत में जुटी हुई है। कॉशन देकर ट्रेनें निकाली जा रही हैं। सर्दी में ट्रैक अक्सर चटक जाता है। - पंकज कुमार, सीपीआरओ।