{"_id":"64e2eca81dd30bb4de0fb716","slug":"tourists-beaten-up-shopkeeper-near-taj-mahal-know-controversy-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये तो हद हो गई: ताज के पास पर्यटकों की दबंगई, दुकानदार को पीटा; जानें क्या था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये तो हद हो गई: ताज के पास पर्यटकों की दबंगई, दुकानदार को पीटा; जानें क्या था विवाद
Mon, 21 Aug 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:18 AM IST
सार
ताज के पास पर्यटकों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पर्यटकों ने एक दुकान के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। दुकानदार ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। उसे किसी तरह लोगों ने बचाया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ताजमहल देखने आए हरियाणा के पर्यटकों का पूर्वी गेट के पास कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि पर्यटकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन पर्यटकों का शांति भंग में चालान कर दिया।
ये भी पढ़ें - दरोगा की टोपी ने पहुंचाया जेल: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया था स्टेटस, फोटो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पर हुआ विवाद
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पूर्वी गेट के पास यलो जोन में थाने की तरफ जाने वाले रास्ते पर राशिद खान की पेठे की दुकान है। दोपहर में हरियाणा के जींद निवासी संदीप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह उर्फ राजा और हिसार निवासी कृष्ण चौधरी कार से आए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दरोगा की टोपी ने पहुंचाया जेल: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया था स्टेटस, फोटो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
दुकान के सामने खड़ी की थी कार
वह राशिद खान की दुकान के सामने अपनी कार खड़ी करने लगे। दुकानदार ने मना किया। इस पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। गाल पर थप्पड़ भी मारा, जिससे उनके चश्मे से चोट लग गई। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने पर्यटकों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया।दर्ज हुआ मुकदमा
मामले में राशिद ने मारपीट, गालीगलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस की पूछताछ में पर्यटकों ने बताया कि वह ताजमहल देखने आए थे। इसके बाद आगरा किला देखना चाहते थे। इसके लिए रास्ता पूछ रहे थे। दुकानदार ने उनके साथ आए वृद्ध को गिरा दिया। इसलिए कहासुनी हो गई थी। मारपीट का आरोप गलत है।ये भी पढ़ें - चीनी शख्स की तलाश: ऑनलाइन फुटबाल बैटिंग एप से की तीन करोड़ की ठगी, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित