फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinese Man Creates Betting App Scam Worth Rs 1400 Crore in India

चीनी शख्स की तलाश: ऑनलाइन फुटबाल बैटिंग एप से  की तीन करोड़ की ठगी, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Mon, 21 Aug 2023 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 10:08 AM IST
सार

ऑनलाइन फुटबाल बैटिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले चीन के नागरिक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। आरोपी ने आगरा के लोगों से तीन करोड़ रुपये की ठगी की। 
 

विज्ञापन
Chinese Man Creates Betting App Scam Worth Rs 1400 Crore in India
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आगरा में ऑनलाइन फुटबाल बैटिंग एप के माध्यम से लोगों से तीन करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी चीन के नागरिक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर ठग की तलाश में लगी है। हालांकि अब तक पुलिस के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा की टोपी ने पहुंचाया जेल: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया था स्टेटस, फोटो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

 

सिकंदरा थाने में दर्ज है मुकदमा

सिकंदरा थाने में 10 जून 2022 को मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें दानी दाता एप में रकम जमा कराकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों दिल्ली निवासी विजय कुमार, अंकित गोस्वामी और सिद्धार्थ गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ये भी पढ़ें - सावधान: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में फर्जीवाड़ा, आरटीओ बेखबर; इनसे रहें जरा बचकर

सरगना है चीन का 

पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि असली सरगना चीनी नागरिक वू उयानबे है। उसके कहने पर ही आरोपियों ने खाता खोला था। इसके बाद रकम निकालकर दी थी। खाते में तकरीबन तीन करोड़ का लेनदेन हुआ था। मामले में पुलिस ने चीन के नागरिक को भी आरोपी बनाया। मगर, आरोपी को नहीं पकड़ सकी। उसने गुजरात में 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

ये भी पढ़ें - डांस क्लास में हैवानियत: किशोरी के बनाए अश्लील वीडियो और खींचे फोटो, फिर वो किया जिसे सोचकर भी आएगी घिन

विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीम 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वू उयानबे की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। चीन के दूतावास से भी संपर्क किया जाएगा। पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों से जो जानकारी मिली थी, उसके आधार पर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed