{"_id":"69cf47704a987ebb1e07640f","slug":"tourist-creates-ruckus-near-taj-over-restaurant-name-mismatch-in-upi-payment-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 03 Apr 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:22 AM IST
सार
ताजमहल के पास एक रेस्तरां में यूपीआई पेमेंट पर अलग नाम दिखने से पर्यटक ने हंगामा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि खाता कर्मचारी के नाम पर था, नाम बदलकर रेस्तरां चलाने की बात की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
यूपीआई
- फोटो : ANI
विस्तार
ताज के पश्चिमी गेट के पास स्थित रेस्तरां में एक पर्यटक ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि रेस्तरां हिंदू नाम से संचालित है। यूपीआई से भुगतान करने पर मुस्लिम नाम आ रहा है। आरोप लगाया कि नाम बदलकर रेस्तरां संचालित किया जा रहा है। इस पर संचालक से कहासुनी हुई। पर्यटक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में पर्यटक के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
पर्यटक रेस्तरां में परिवार के साथ खाना खाने आया था। रेस्तरां के बोर्ड पर राजेश नाम लिखा था। जब पेमेंट करने की बारी आई तो पर्यटक ने यूपीआई के क्यूआर कोड को स्कैन किया। इसमें खाता धारक का नाम अनवर आया। यह देखकर पर्यटक ने पूछताछ की। कहा कि गलत नाम लिखकर रेस्तरां क्यों चलाया जा रहा है। इस पर संचालक से विवाद हो गया। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के दुकानदार आ गए।
उन्होंने मामला शांत करा दिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर पर्यटक ने एक पोस्ट डाली। इसमें पूरी घटना के बारे में लिखा। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि मामले में जांच की गई। पता चला कि रेस्तरां जिस नाम से संचालित है, उन्हीं का है। हालांकि यूपीआई के लेन-देन के लिए उन्होंने कर्मचारी के नाम से खाता खुलवा रखा है। नाम बदलकर रेस्तरां चलाने जैसे किसी आरोपी की पुष्टि नहीं हुई है।