फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist bus collided with unknown vehicle on Yamuna Expressway in Mathura

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकराई टूरिस्ट बस, चालक और दो विदेशी पर्यटक घायल

Sat, 24 Sep 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 01:03 PM IST
सार

मथुरा में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक और दो विदेशी पर्यटक घायल हो गए। 

विज्ञापन
Tourist bus collided with unknown vehicle on Yamuna Expressway in Mathura
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा जा रही विदेशी यात्रियों की बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने घायलों को मथुरा स्थित सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बस चालक दशरथ ईरान से आगरा घूमने आए विदेशी यात्रियों को लेकर शुक्रवार की रात नोएडा से आगरा लेकर जा रहा था। बस में 17 विदेशी यात्री सवार थे। शनिवार की सुबह पांच बजे बस जैसे ही सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन-81 के निकट पहुंची कि अचानक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


बस टकराने से चालक दशरथ, यात्री आसींद ( 35), महिला इल्हान (30) घायल हो गईं। यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों के अलावा टोल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से आगरा भिजवा दिया। गनीमत रही कि और यात्रियों के चोट नहीं लगी। क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवा कर रास्ता साफ कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed