फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism organizations in Agra oppose closure of Taj and Fort for one day for G-20 guests

जी-20 बैठक:  ताज व किला बंद करने का विरोध, पर्यटन संगठन बोले- ट्रंप, क्लिंटन के आने पर भी 3 घंटे ही हुआ था बंद

Thu, 02 Feb 2023 10:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 10:23 PM IST
सार

आगरा में पर्यटन संगठनों ने जी-20 मेहमानों के लिए ताज और किला एक दिन के लिए बंद करने का विरोध किया है। उनका कहना है कि ट्रंप और क्लिंटन जैसे राष्ट्राध्यक्षों के आने पर भी सिर्फ तीन घंटे के लिए ही ताज को बंद किया गया था। 

विज्ञापन
Tourism organizations in Agra oppose closure of Taj and Fort for one day for G-20 guests
ताजमहल - फोटो : iStock

विस्तार

भारत में जी-20 देशों की होने वाली पहली बैठक आगरा में प्रस्तावित है। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के घूमने को लेकर संस्कृति मंत्रालय ने 12 फरवरी को ताजमहल और आगरा किला आम लोगों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश का पर्यटन संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। विरोध का यह मामला संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


पर्यटन संगठनों ने अमेरिकी राष्ट्रपति समेत वीवीआईपी राष्ट्राध्यक्षों के समय तीन घंटों तक ताजमहल बंदी की तरह ही कुछ घंटों के लिए ताज बंद करने की मांग की है। पर्यटन संगठन टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि रविवार को 40 हजार से ज्यादा पर्यटक ताजमहल आते हैं। अभी तक केवल राष्ट्राध्यक्षों के आने पर दो से तीन घंटे के लिए ताज बंद रहता था। पहली बार पूरे दिन के लिए बंदी से पर्यटक परेशान होंगे। विदेशी पर्यटक छह माह पहले ही अपना कार्यक्रम तय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर के पाथवे को बंद कर दिखाएं ताज

टूरिज्म गिल्ड ने जी-20 मेहमानों के आने पर ताज बंदी की जगह रॉयल गेट से मकबरे के बीच नहर के दोनों पाथवे बंद करने का विकल्प सुझाया है। राजीव सक्सेना के मुताबिक विजिट के दौरान यह एरिया बंद रहे, जबकि पर्यटक उस दौरान नक्कारखाने की ओर के दोनों पाथवे, रायल गेट, म्यूजियम की ओर का रास्ता लेकर चमेली फर्श तक बने रह सकते हैं। इससे उन्हें परेशान नहीं होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed