फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toll free number for every department problem yet people are hesitant to take help agra

Agra: हर विभाग की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर, फिर भी सहायता लेने में हिचक रहे लोग

Fri, 15 Jul 2022 06:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 06:29 AM IST
सार

नगर निगम, जलकल समेत अन्य विभागों के हेल्पलाइन नंबर पर कुछ ही शिकायतें मिल रही हैं, जबकि हकीकत ये है कि शिकायतें खूब हैं, फिर भी लोग टोल फ्री नंबर, सहायता लेने में हिचक रहे हैं।
 

विज्ञापन
Toll free number for every department problem yet people are hesitant to take help agra
हेल्पलाइन नंबर

विस्तार

आगरा में हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेने में लोग हिचक रहे हैं। यह टोल फ्री है फिर भी नगर निगम, जलकल समेत सरकारी विभागों के हेल्पलाइन नंबर पर गिनीचुनी ही समस्याएं पहुंची हैं।  नगर विकास विभाग ने दस दिन पहले पूरे प्रदेश में नगर निगम की समस्याओं को दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया। दस दिनों में केवल 18 शिकायतें ही दर्ज हुईं। ज्यादातर शिकायतें सफाई की हैं, जबकि अकेले मेयर को बोलो कार्यक्रम में फोन पर 30 से 40 शिकायतें मेयर के पास पहुंच रही थीं।

विज्ञापन


नगर निगम के कंट्रोल रूम, स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में भी शिकायतों की संख्या बेहद कम है। औसतन दो शिकायतें ही सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, खड़ंजा और टैक्स से जुड़ी हैं। 

विज्ञापन

550 दिनों में केवल 258 शिकायतें

शहर में पानी की पाइपलाइन लीकेज की हर दिन 12 से 18 शिकायतें दूर की जाती हैं। आगरा स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए सर्वम सेतु मोबाइल एप पर डेढ़ साल में केवल 258 शिकायतें ही दर्ज हैं। सर्वम सेतु को लीकेज लाइनों, गंदे पानी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और निगरानी के लिए लॉन्च किया गया था, 550 दिनों में केवल 258 शिकायतें ही आईं। हकीकत में पानी और लीकेज की समस्या के लिए पार्षदों और इंजीनियरों के पास 40 से ज्यादा शिकायतें पहुंचती हैं, एप पर आंकड़ा बेहद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं

नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि निगम का टोल फ्री नंबर 1533 पहले दो दिन तकनीकी कारणों से काम नहीं कर पाया था। अब चालू है। शिकायतों की संख्या कम है, लोग इस पर शिकायत दर्ज कराएं। फॉलोअप भी हम करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed