फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Todays Active Corona Cases Of Agra 5 March 2021 No New Cases Of Covid In Agra

आगरा में कोरोना: संक्रमण का नया केस नहीं, 10,352 हो चुके हैं ठीक

Fri, 05 Mar 2021 10:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Mar 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases Of Agra 5 March 2021 No New Cases Of Covid In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला गुरुवार को सामने नहीं आया। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 10,544 पहुंच गई है। 10352 मरीज ठीक हो चुके हैं। ताजनगरी में मार्च में पहली बार कोरोना के मरीज मिले थे। यह विदेश से लौटा एक परिवार था।
विज्ञापन


इसके बाद संक्रमण की कई चेन बनीं और बीमारी फैलती चली गई। कोरोना संक्रमण का एक साल पूरा हो जाने पर ताजनगरी के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि पिछले तीन महीनों में कोई नई चेन नहीं बनी है। इस दौरान संक्रमण का ग्राफ भी तेजी से नीचे गया है, और अब मार्च में ही कोरोना संक्रमण शून्य पर आ चुका है। 
विज्ञापन


एक साल हो चुका है पूरा
कोरोना संक्रमण का एक साल पूरा हो चुका है। पिछले तीन महीनों में संक्रमण का ग्राफ भी तेजी से नीचे गया है। मरीजों की मृत्यु दर में भी कमी आई है। संक्रमित हुए लोगों में से 98 फीसदी से भी ज्यादा वायरस को मात दे चुके हैं। इन 12 महीनों में 5.50 लाख लोगों के नमूनों की जांच करने पर 10544 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 6975 पुरुष, 3351 महिलाएं और 214 बच्चे थे। 174 मरीजों की मौत हुई। लोहामंडी क्षेत्र का 24 दिन का शिशु सबसे कम उम्र का और आवास विकास क्षेत्र की 103 साल की वृद्धा सबसे उम्रदराज मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तब से अब तक 
03 मार्च: खंदारी निवासी जूता कारोबारी का परिवार संक्रमित हुआ।
07 मार्च: एसएन कॉलेज में आगरा कैंट निवासी युवती भर्ती हुई।
16 मार्च: संक्रमण को मात देकर कारोबारी के बेटे डिस्चार्ज हुए।
07 अप्रैल: कमला नगर निवासी 76 साल की वृद्धा की हुई मौत।
20 अप्रैल: संक्रमित गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया।
23 अप्रैल: डॉ. आरके सिंह ने प्लाज्मा दान किया।
16: जनवरी: कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई।
05 फरवरी: एसएन कॉलेज का कोविड अस्पताल हुआ खाली।

डॉ. हर्षवर्धन कल कोविड डायग्नोटिस्क फैसिलिटी लैब का शुभारंभ करेंगे
जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल रोग संस्थान में छह मार्च को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कोविड डायग्नोस्टिक फैसिलिटी लैब का शुभारंभ करेंगे। शोध कार्य के लिए देसिकन भवन भी उद्घाटन करेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. श्रीपाद ए. पाटिल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा। इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च के डीजी डॉ. बलराम भार्गव भी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed