फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   todays active corona cases of agra 28 feb 2021 one new cases of covid in agra

आगरा में कोरोना: बढ़ने लगी सक्रिय मामलों की संख्या, चिकित्सक बोले खतरा टला नहीं सावधानी बरतें

Sun, 28 Feb 2021 10:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Feb 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of agra 28 feb 2021 one new cases of covid in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज मिला। यह ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला है। अब दो मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, बाकी के 18 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि एक संक्रमित मिलने से कुल मरीजों की संख्या 10535 पहुंच गई है, इसमें से 10434 ठीक हो चुके हैं, 174 की मौत हो चुकी है। इलाज करा रहे 20 मरीजों की हालत बेहतर है।
विज्ञापन

 
कोरोना का खतरा टला नहीं, बरतें सावधानी
शहर में फरवरी में संक्रमण की दर बहुत कम हो गई है, लेकिन चिकित्सक लोगों को पूरी सावधानी बरतने की सीख दे रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि मार्च-अप्रैल में फिर से संक्रमण की दर बढ़ सकती है। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों के बढ़ने को देखते हुए भी एक और लहर के बारे में कहा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण की दर फिर से बढ़ने लगी है। इसमें घबराने की बात नहीं है लेकिन कोरोना से बचाव के प्रति कोताही भारी पड़ सकती है। मार्च और अप्रैल में संक्रमण की दर बढ़ने की आशंका है।  

मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें
आगरा में कोरोना वायरस की स्थिति बेहद नियंत्रित है। लोग सावधानी बरतें, मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलें। क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। कई शहरों में फिर से मामले बढ़ रहे हैं। - डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
 

टीके के लिए 2000 स्वास्थ्यकर्मियों पंजीकृत नहीं
कोरोना वायरस के टीके के लिए 2000 स्वास्थ्यकर्मी पंजीकरण से छूट गए हैं। पोर्टल पर इनकी जानकारी दर्ज नहीं हो पाई है। इनमें सबसे ज्यादा एसएन कॉलेज के करीब 800 स्वास्थ्यकर्मी हैं। पोर्टल पर 21,751 स्वास्थ्यकर्मी और 20,976 फ्रंटलाइन कर्मचारियों का पंजीकरण हुआ है और इनका टीकाकरण चल रहा है। एसएन कॉलेज के 800 समेत निजी चिकित्सकीय संस्थानों के 1200 स्वास्थ्यकर्मियों का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं होने से टीका नहीं लग पाया है। इनकी सूची सीएमओ कार्यालय में दिए जाने पर भी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पाया है। 

स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सूची भी भेजी, इसके बाद भी पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं हो पाई
एसएन मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि एसएन के करीब 800 स्वास्थ्यकर्मियों का नाम पोर्टल पर नहीं है। इनको टीका लगवाने के लिए दोबारा से सूची भी भिजवा दी है, लेकिन अभी पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed