{"_id":"60388affa48433725829d215","slug":"todays-active-corona-cases-of-agra-26-feb-2021-two-more-case-of-covid-19-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: दो और मरीज मिलने से 10,532 हुई कुल संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: दो और मरीज मिलने से 10,532 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
Fri, 26 Feb 2021 11:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस के दो और मरीज सामने आए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,532 हो गई है। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि 10,339 मरीज ठीक हो चुके हैं। 19 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इससे पहले शास्त्रीपुरम स्थित मैरिज हॉल में 12 फरवरी को हुए शादी समारोह में दूल्हा पक्ष के चार लोग संक्रमित हो गए थे। होम आइसोलेशन में रहे और यह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अवागढ़ क्षेत्र के निवासी का विवाह समारोह था, इसमें वधु पक्ष का एक व्यक्ति संक्रमित होने की जानकारी के बाद नमूने कराए गए, जिसमें से चार संक्रमित मिले थे।
चार मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका
कोरोना वायरस से बचाव की वैक्सीन का तीसरा चरण चार मार्च से शुरू हो रहा है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोग और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर रोगियों को टीका लगेगा। इसके लिए 388 बूथों पर व्यवस्था की जा रही है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि पहले 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना था, लेकिन अब शासन ने संशोधित करते हुए 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने को निर्देशित किया है।
मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेम में दिव्यांगता को भी आड़े नहीं आने दिया, मंदिर में लिए सात फेरे
विज्ञापन
कोविन पोर्टल पर लोगों को खुद कराना होगा पंजीकरण
टीबी, कैंसर, हृदय रोग, किडनी, लिवर समेत अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के मरीजों को भी इसी सत्र में टीका लगाया जाएगा। पोर्टल पर लोग आधार कार्ड, वोटर कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट में दर्ज उम्र के आधार पर खुद ही पंजीकरण कराएंगे। इनकी उम्र का सत्यापन भी कराया जाएगा। 388 बूथों पर तैयारी की जा रही है। बताया कि चार मार्च को पूरे प्रदेश में तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो रहा है, कितने बूथों पर होगा, अभी इसकी संख्या तय नहीं है। दो-तीन दिन में शासन की स्पष्ट गाइड लाइन आ जाएगी।
दो मार्च तक छूटे हुए बच्चों का होगा टीकाकरण
आगरा। मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण से छूटे हुए दो साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराया जाएगा। घरों पर जाकर इनका सर्वे होगा। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जिन बच्चों के मिशन इंद्रधनुष के तहत टीके छूट गए हैं, वह अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं।