फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   timing will change of thakur banke bihari temple vrindavan from bhaidooj

Mathura: भाईदूज से बदल जाएगा वृन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय, यहां देखें पूरी जानकारी

Fri, 21 Oct 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 12:02 AM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने बताया कि 27 अक्तूबर भाई दूज से ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे। 8.55 पर शृंगार आरती के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
timing will change of thakur banke bihari temple vrindavan from bhaidooj
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृन्दावन के विश्वविख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज मंदिर में दिवाली के बाद 27 अक्तूबर भाई दूज से दर्शन का समय परिवर्तन किया जाएगा। मंदिर के सेवायत आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी के अनुसार बिहारीजी के मंदिर में 27 अक्तूबर भाई दूज से ठाकुरजी की दर्शन वेलाओं की शरदकालीन समय सारिणी आरम्भ हो जाएगी, जो होली की दूज तक चलेगी। 

विज्ञापन

ये रहेगा दर्शन का समय 

उन्होंने बताया कि हर वर्ष दिवाली के बाद भाई दूज से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के समय में बदलाव हो जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। 27 अक्तूबर भाई दूज से ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे। 8.55 पर शृंगार आरती के दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा। 12.30 पर फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का बहिष्कार करने का एलान, माता सीता और द्रौपदी पर की थी अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 12.55 बजे भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन होंगे। इसके बाद शाम को 4.30 बजे से पुन: ठाकुरजी के दर्शन खुलेंगे। 7.30 बजे शयन भोग आएगा। इसके बाद 8 बजे से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। 8.25 बजे शयन भोग आरती के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed