{"_id":"64c909d7f41a8e1ee2000e14","slug":"time-table-for-updating-the-database-mainpuri-news-c-25-1-agr1016-234164-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डाटा बेस को अपडेट करने की समय सारिणी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डाटा बेस को अपडेट करने की समय सारिणी तय
Tue, 01 Aug 2023 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
डाटा बेस को अपडेट करने की समय सारिणी तय
मैनपुरी। शैक्षिक सत्र 2023-24 में छात्रवृत्ति योजना के तहत मास्टर डाटा बेस तैयार करना, सत्यापन, लॉक करने, पूर्व से फीड संस्थाओं के छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस को अपडेट करने के लिए समय सारिणी तय की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक मिश्रा ने संस्थाओं, प्रधानाचार्यो, छात्रवृत्ति का कार्य देख रहे नोडल अधिकारियों से कहा है कक्षा नौ तथा दस के लिए 7 अगस्त से 8 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष प्रपत्र प्रस्तुत करना होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना, मास्टर डाटा में संपूर्ण सूचनाएं भरकर, अपलोड करके प्रमाणित होंगे। 10 अगस्त से 10 अक्तूबर तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। यदि कोई शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित, अपडेट होने से वंचित रह जाता है। तो उसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्था की ही होगी। संवाद