फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three-year-old boy put his finger in an electrical socket died of electrocution in agra

Agra News: तीन साल के बच्चे ने बिजली के सॉकेट में डाली अंगुली, करंट से मौत

Mon, 03 Oct 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

आगरा की फतेहाबाद तहसील में दर्दनाक हादसा हुआ। तीन साल के बच्चे ने बिजली के सॉकेट में अंगुली डाल दी। करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Three-year-old boy put his finger in an electrical socket died of electrocution in agra
child death, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद के मोहल्ला शहीद नगर में तीन वर्षीय बालक ने बिजली के बोर्ड में लगे सॉकेट में अंगुली डाल दी। करंट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


पिता मनोज कुमार निषाद ने बताया कि घटना शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे की है। उनका 3 साल का बेटा कार्तिक घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। पहली मंजिल पर परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। करीब 15 मिनट तक कार्तिक दूसरी मंजिल पर अकेला था। इसी बीच हादसा हुआ। परिजन जब दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो कार्तिक की अंगुली दीवार पर लगे बिजली के बोर्ड में लगे सॉकेट में थी। उसके शरीर में हरकत नहीं हो रही थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी ने उसे किसी तरह बोर्ड से अलग किया गया और नजदीक के अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। मनोज की इकलौती संतान था कार्तिक। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से घर में मातम छाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad News: वर्दी पहनकर हाइवे पर उगाही कर रहा था 120 किलो का फर्जी इंस्पेक्टर, पुलिस को देख छूटे पसीने

बरतें ये सावधानी 

बच्चों को बिजली के खंभों और सामानों से दूर रखना चाहिए। छोटे बच्चे सॉकेट के अंदर अपनी अंगुली डालने की कोशिश करते हैं। ऐसा न होने दें, एहतियातन सॉकेट अथवा स्विच को कवर करके रखें। आप चाहें तो टेप भी लगा सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे बल्ब या ट्यूबलाइट बदलते वक्त हमेशा स्विच बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed