फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake inspector was collecting on highway Wearing up police uniform in tundala Firozabad

Firozabad News: वर्दी पहनकर हाइवे पर उगाही कर रहा था 120 किलो का फर्जी इंस्पेक्टर, पुलिस को देख छूटे पसीने

Sun, 02 Oct 2022 11:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 11:15 PM IST
सार

टोल बचाने के लिए आरोपी ने पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल किया, लेकिन शौक ऐसा चढ़ा कि इसी बहाने उसने जेब खर्च निकालने के लिए अवैध वसूली शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
fake inspector was collecting on highway Wearing up police uniform in tundala Firozabad
फर्जी इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में शनिवार रात पुलिस ने एक फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की वर्दी में फिरोजाबाद हाइवे पर वाहन चालकों से उगाही कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी के पास से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही एक कार मिली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

  
थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय शनिवार रात साढ़े नौ बजे हाइवे पर गस्त कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने सूचना दी कि राजा का ताल के निकट गांव जरौलीकलां मोड़ पर एक इंस्पेक्टर द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे व राजा का ताल चौकी इंचार्ज गौरव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में एक युवक वाहनों को रोकते हुए चेकिंग कर रहा था, जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो पहले तो वह रौब जमाने का प्रयास करता रहा, लेकिन बाद में सख्ती के बाद उसने सबकुछ सच बता दिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपना नाम मुकेश यादव निवासी कड़कड़ मॉडल-3 साहिबावाद गाजियाबाद बताया। पुलिस आईडी पर पता गांव पोस्ट सैफई, इटावा लिखा है। अन्य कागजातों में अन्य फर्जी नाम पते लिखे हैं। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह इंस्पेक्टर का फर्जी आईकार्ड दिखाकर लोगों से ठगी करता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज के अलावा हैड कांस्टेबल रामअवतार, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, मोनू चौहान, राहुल चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल बचाने के लिए बना फर्जी इंस्पेक्टर

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुलिस में नहीं है। टोल बचाने के लिए वह फर्जी इंस्पेक्टर का आईकार्ड बनवाकर और पुलिस की वर्दी पहनकर रौब जमाता था। यह शौक उसका एक बार चढ़ा तो बढ़ता ही गया। उसके जेब खर्चे के लिए उगाई भी अच्छी खासी हो जाती थी। 

मिला ये सामान 

आरोपी के पास से एक वैगनआर कार, दो पैनकार्ड, एक पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन एटीएम, मेट्रो यात्रा कार्ड एवं इंस्पेक्टर का फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस की वर्दी और 2200 रुपये बरामद हुए हैं।

22 की उम्र में 120 किलो वजन से आया शक के घेरे में 

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी फर्जी इंस्पेक्टर मानकों पर फिट नहीं बैठ रहा था। पकड़े गए आरोपी का वजन करीब 120 किलो है, जबकि उसकी उम्र करीब 22 साल है। इतनी कम उम्र में थ्री स्टार वाले का अधिक वजन उसे शक के घेरे में ले आया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed