{"_id":"65eda0c2f035a948c10df2c2","slug":"three-smugglers-arrested-40-kg-ganja-recovered-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114055-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन तस्कर गिरफ्तार, 40 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन तस्कर गिरफ्तार, 40 किलो गांजा बरामद
Sun, 10 Mar 2024 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
तीन तस्कर गिरफ्तार, 40 किलो गांजा बरामद
- उड़ीसा से लाए थे, आसपास के क्षेत्रों में बेचने की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उड़ीसा से मादक पदार्थ तस्करी कर लाने वाले तीन तस्करों को शनिवार की रात थाना भोगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से करीब 40 किलो गांजा बरामद हुआ। रविवार को एसपी ने पत्रकार वार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। बताया कि बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में एसपी विनोद कुमार ने बताया कि भोगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मादक पदार्थ के तस्कर एक बड़ी खेप लेकर आए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने शनिवार की रात डायल पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस पर नजर पड़ते ही वहां मौजूद तीनों तस्कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा कर कर तीनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास मिले बैग की जब तलाशी ली गई तो करीब 40 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपने नाम अमीरूल नीमरी रोड, आमिर खान निवासी शाहजमाल नींवरी रोड और मोहम्मद फैजान निवासी कमलपुर थाना गांधी पार्क अलीगढ़ बताया। पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि वह लोग गांजा उड़ीसा से लेकर आए हैं। माल को वह लोग आसपास के क्षेत्र में बिक्री करने के इरादे से आए थे। एसपी ने बताया किया तस्करों के कब्जे से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। मादक पदार्थ के तीनों तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेजा गया है।