फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three shopkeepers arrested for duplicate underwear in Agra

Agra: ब्रांडेड का झांसा देकर बेच रहे थे नकली अंडरवियर, कंपनी ने जासूसों से कराई जांच, तीन दुकानदार गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 12:07 AM IST
सार

आगरा में नकली माल बेचने के चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। इस बार खाद्य पदार्थ नहीं बल्कि नकली अंडरवियर बेचने वाले तीन दुकानदार पकड़े गए हैं। ये दुकानदार कंपनी के नाम से नकली माल बेच रहे थे।   

विज्ञापन
Three shopkeepers arrested for duplicate underwear in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में अब नकली अंडरवियर भी बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों को ब्रांडेड का झांसा देकर धोखाधड़ी की जा रही है। कंपनी की टीम ने पुलिस की मदद से सुभाष बाजार में छापा मारा तो यह सच सामने आया। तीन दुकानदारों को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे नकली अंडरवियर भी बरामद किए गए। पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


कोलकाता की ऑलवेज डिटेक्टिव सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव हबीब उर रहमान और जांच कार्यकर्ता देशपाल सिंह ने दो दिन पहले एसएसपी से शिकायत की थी। वह माचो कंपनी के मामले में जांच के लिए नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुभाष बाजार में माचो कंपनी के नकली अंडरवियर बेचे जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई की मांग की। मामले में थाना मंटोला पुलिस को जांच के आदेश किए गए।

विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदारों को पकड़ा 

पुलिस ने बाजार में पहुंचकर दुकानदार पथवारी निवासी अतुल कुमार, गिरधर लाल त्रिलोक चंद के दुकानदार विजय नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार और प्रकाश ड्रेसेस के दुकानदार कमला नगर निवासी रवि प्रकाश अग्रवाल को पकड़ लिया गया। आरोप है कि दुकानों पर माचो के नाम से नकली अंडरवियर की बिक्री की जा रही थी। मामले में हबीब उर रहमान की तहरीर पर धोखाधड़ी, कापीराइट अधिनियम और ट्रेडमार्क अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मंटोला राजवीर सिंह ने बताया कि दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में सात साल से कम की सजा होने पर आरोपियों को जमानत दी गई। विवेचना की जा रही है। नकली अंडरवियर बेचने पर दुकानदारों को ज्यादा मुनाफा हो रहा था।

लास्टिक पर लिखा था मांचो

अतुल कुमार की दुकान पर मिली अंडरवियर की लास्टिक पर माचो लिखा था। इसे माचो के रूप में बताकर बेचा जा रहा था। दुकानदार से 33 पैकेट बरामद हुए। इनमें 330 अंडरवियर रखे थे। इनके यहां भी अलग नाम की अंडरवियर मिली। इसे भी माचो बताकर बेचा जा रहा था। 102 अंडरवियर बरामद की गईं। रवि प्रकाश अग्रवाल की दुकान से 222 नकली अंडरवियर मिले। इन पर भी अलग नाम लिखा था।

यह भी मिल चुके हैं नकली

आगरा में नकली माल बेचने का यह पहला मामला नहीं है। एत्माद्दौला, छत्ता और ताजगंज में बड़े स्तर पर नकली मोबिल आयल के कारखाने पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा घी, तेल, रिफाइंड, ऑटो पार्ट्स, सीमेंट, धूपबत्ती, दवाइयां, दूध भी नकली मिल चुकी है। पुलिस आरोपियों को जेल भी भेज चुकी है। मगर, लगातार मामले सामने आ रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed