{"_id":"5d11acc88ebc3e0d0530f06a","slug":"three-people-killed-by-train-on-the-agra-delhi-railway-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत, अलग-अलग जगह हुए हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत, अलग-अलग जगह हुए हादसे
Tue, 25 Jun 2019 10:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-दिल्ली रेल लाइन पर सोमवार को तीन लोगों की ट्रेनों से कटकर मौत हो गई। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की शनाख्त नहीं हो सकी है। पहला हादसा आगरा कैंट स्टेशन पर पार्सलघर के समीप हुआ।
नए पार्सलघर के सामने सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इंस्पेक्टर विजय सिंह चक ने बताया कि लगभग 48 वर्षीय मृतक कुर्ता-पजामा पहने था। उसकी जेब से कोई टिकट नहीं मिला है। 800 रुपये मिले हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूसरा हादसा दोपहर दो बजे राजा मंडी रेलवे फाटक के नजदीक हुआ। मालवीय कुंज, लोहामंडी निवासी पुनीत (33) पुत्र भगवान दास की राजा मंड़ी में दुकान है। सोमवार को बाजार बंद होने के कारण दोपहर को स्टेशन की ओर से लौट रहा था।

जीआरपी राजामंडी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को जानकारी दी थी। मृतक अविवाहित था और अपनी मां के साथ रहता था। तीसरा हादसा ट्रांसपोर्ट नगर में रात करीब आठ बजे हुआ।
बंबई बाजार, बोदला निवासी सचिन चंद्र पुत्र दर्शन सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में मथुरा की ओर ट्रेन की चपेट में आ गया। वो जूता कारीगर बताया गया है। उसके साथियों ने शिनाख्त की। मथुरा से पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।