फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people died in separate accidents in Agra While a woman injured

UP News: खेत की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर... तो बस ने बाइक में मारी टक्कर; तीन की मौत; एक घायल

Sat, 20 Jul 2024 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 10:40 PM IST
सार

खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया। वहीं बस ने बाइक में टक्कर मार दी। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में तीन की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल है। 

विज्ञापन
Three people died in separate accidents in Agra While a woman injured
जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं बस की चक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा नशे में घर पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


बसई अरेला थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी जगदीश शनिवार की शाम गांव के पास अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नीचे खेत में पलट गया। चालक जगदीश की दबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। अचानक युवक की मौत से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है। मृतक युवक को एक छह माह का बच्चा भी है।

विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

फतेहाबाद कस्बा की नवीन गल्ला मंडी के पास बाइक सवार दंपती को वोल्वो बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नी घायल हो ई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पप्पू (55) निवासी विसानो थाना चन्दप्पा हाथरस, पत्नी कमलेश (50) के साथ बाइक से गढ़ी जहानसिह शमसाबाद से फिरोजाबाद जा रहे थे। जैसे ही कस्बा फतेहाबाद की नवीन गल्ला मंडी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही वोल्वो बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव गजाधर नगर बिप्रावली में शराब के नशे में घर पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे परिजन में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को बिना सूचना दिए युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।



राजवीर (30) पुत्र बैजनाथ निवासी गांव गजाधर नगर विप्रावली थाना पिनाहट शुक्रवार की रात को शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। पत्नी और बच्चों से गाली गलौज कर रहा था। कहा जा रहा है कि दीवार से टकराकर वह गिर पड़ा। ग्रामीण और रिश्तेदार भी सूचना पर एकत्रित हो गए। मृतक के शव का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में युवक की मौत को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा है। जिसमें पत्नी से घरेलू कलह और मारपीट भी बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed