फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three missing teenagers Soronji had left the house saying to roam police teams are searching

लापता हुए तीन किशोर: सोरोंजी घूमने की कहकर निकले थे घर से, पुलिस की तीन टीमें कर रहीं तलाश

Fri, 31 Mar 2023 06:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 06:02 PM IST
सार

तीनों ही किशोर दोस्त हैं। वे घर से एकसाथ निकले थे, उसके बाद में लौटकर नहीं आए। किशोरों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
 

विज्ञापन
Three missing teenagers Soronji had left the house saying to roam police teams are searching
लापता किशोरों के फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावरकस्बा के बोंदर रोड से तीन किशोर दोस्त बृहस्पतिवार की सुबह से लापता हो गए। वह घर से सोरोंजी घूमने जाने की कहकर निकले थे। मामले में पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें एसओजी, सर्विलांस, थाना पुलिस एवं सहावर थाना प्रभारी की गठित की गई हैं। पुलिस तीनों दोस्तों की तलाश में जुटी है। सीओ सहावर डीके पंत पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

देर शाम नहीं लौटे घर 

बृहस्पतिवार की सुबह राजकुमार (14), रवि (13) एवं पारस (14) निवासी बोंदर रोड सोरोंजी की कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक तीनों जब वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने जब उनसे मोबाइल पर बात करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर उनकी चिंता और बढ़ गई। तीनों दोस्तों के परिजनों ने उनके मित्रों एवं अन्य रिश्तेदारी आदि में भी उनके बारे में पता किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। बच्चों के न मिलने से परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें कर रहीं तलाश 

परिजनों ने तीनों दोस्तों के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी। मामले में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। तीन किशोरों के लापता होने के मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए टीमें गठित की हैं। जो उनकी तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: दूल्हा आया ना बारात..., पूरी रात दुल्हन करती रही इंतजार, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

एक दिन पूर्व राजकुमार हुआ था बच्चों से हुआ था झगड़ा

लापता हुआ किशार राजकुमार इस्लामियां इंटर कॉलेज पर लापता होने के एक दिन पूर्व ग्राम नगला जमाल के बच्चों से झगड़ा हुआ था। जिसमें अध्यापकों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

कल से शुरु होनी हैं परीक्षाएं

थान प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि रवि इस्लामियां इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। वह पढ़ने में भी अच्छा नहीं हैं। उसकी परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरु हो रहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा के भय से वह अपने दोस्तों को लेकर कहीं चला गया है। पुलिस तीनों किशोरों की तलाश में जुटी है।

सीओ सहावर कर रहे मॉनिटरिंग

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि किशोरों को सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जिसमें एसओजी, सर्विलांस, थाना प्रभारी अमांपुर तलाश में जुटी हैं। मामले की मॉनिटरिंग सीओ सहावर डीके पंत के द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed