फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three laborers coming as laborers were crushed by an unknown vehicle two died

Etah: मजदूरी कर आ रहे तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत; अन्य हादसे में एक और की गई जान

Fri, 29 Dec 2023 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 06:45 PM IST
सार

सड़क हादसों में दो मजदूरों सहित तीन की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

विज्ञापन
Three laborers coming as laborers were crushed by an unknown vehicle two died
demo pic

विस्तार

एटा के थाना जलेसर क्षेत्र निधौली रोड पर नरहौली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की सीएचसी पर मौत हो गई। एक अन्य को सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव नरहौली निवासी सोनू जाटव (28) की मौके पर ही मौत हुई, जबकि गांव का ही संतोष (45) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, गांव का ही गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसको सीएचसी जलेसर से आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन ने बताया कि तीनों लोग गांव नूहखेड़ा से मजदूरी करके अपने गांव पैदल ही लौट रहे थे। गांव के पास ही मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि हादसे में मृतकों के शव के पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: बचपन में खोए भाई-बहन अनाथालय में रहे, 13 साल बाद खुद खोज निकाले माता-पिता; मिले तो आंखों से बहा दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


लोडर ने तीन को रौंदा, एक ने दम तोड़ा
कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित गांव गिरौरा के पास शुक्रवार सुबह नौ बजे सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को लोडर मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। घायल बलवीर सिंह, देवराज सिंह और अश्वनी कुमार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बलवीर सिंह (60) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि देवराज और अश्वनी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed