फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three henchmen of fake note making gang arrested, 1.95 lakh recovered

नकली नोट बनाने वाले गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, 1.95 लाख बरामद

Sun, 13 Feb 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three henchmen of fake note making gang arrested, 1.95 lakh recovered
थाना हरीपर्वत पर गिरफ्तार नकली करेंसी बनाने वाले आरोपी पकड़े गए बरामद सामान - फोटो : Agra City
आगरा। पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गैंग कलर प्रिंटर से नकली नोट छापता और बाजार में खपा देता। गिरफ्तार युवकों में दो फिरोजाबाद और एक ताजगंज का निवासी है। आरोपियों ने शुरुआत नकली नोटों से अपने लिए सामान खरीदने से की। अब वे नकली नोट खरीदने वालों को भी इनको बेच रहे थे। आरोपियों से दो हजार और 500 रुपये के रूप में 1.95 लाख के नकली नोट, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना हरीपर्वत पुलिस, अपराध खुफिया शाखा और स्वाट टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से गैंग को होंडा सिटी कार में पकड़ा। आरोपियों में फिरोजाबाद के जगजीवन नगर निवासी कमल प्रताप सिंह उर्फ केपी, नीलकमल और ताजगंज स्थित कैरई नगला ताराचंद निवासी मनीष कुमार हैं। उनके पास से 1.95 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह घर में कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करते हैं। केपी नोट बनाता है। बाकी दोनों इन्हें खपाने का काम करते हैं। मनीष उनके गैंग का नया सदस्य बना है। उसको पिछले दिनों 50 हजार रुपये दिए थे। यह चल गए। उसने असली नोट के बीच कुछ नकली नोट रखकर चलाए। गिनती के दौरान दुकानदार की नजर से बचने पर नोट चल गए। जिसके बाद वह उनके साथ जुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी रात में शराब की दुकान, पेट्रोल पंप पर नोट चलाते थे। दिन में छोटी दुकानों पर खरीदारी करते थे। 500 का नोट तो आसानी से चल जाता था। कई बार दो हजार का नोट दुकानदार वापस भी कर देते थे। आरोपी मनीष ने पिछले दिनों केपी का संपर्क दिल्ली के युवक से कराया था। उसे नकली नोट की डिलीवरी देने के लिए आगरा भी बुलाया था। दिल्ली का युवक हवाला कारोबार और सराफ बाजार में यह नोट खपाता है। असली नोटों के बीच में कुछ नकली नोट रख देता है। कुछ नोट नकली निकलने पर कोई शिकायत भी नहीं करता। हर नोट पर आधे का मुनाफा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed