{"_id":"66caf3e35989488ee90389bc","slug":"three-friends-were-returning-from-a-birthday-party-accident-happened-one-died-condition-of-two-is-serious-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तीन दोस्त, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा...एक की मौत; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तीन दोस्त, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा...एक की मौत; दो की हालत गंभीर
Sun, 25 Aug 2024 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:35 PM IST
सार
जन्मदिन की पार्टी में गए तीन दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक ने स्कूटी सवार तीनों दोस्तों को रौंद दिया, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अनिकेत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा शहर कोतवाली के धौलीप्याऊ इलाके में शनिवार देर रात ट्रक ने स्कूटी सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक भी हिरासत में है। उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, गंभीर घायल उपचाराधीन हैं।
17 वर्षीय अनिकेत पुत्र हेमंत उर्फ भोला, शहर कोतवाली की वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला था। 9वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार रात को वह अपने मोहल्ले के ही दो दोस्त मयूर और वायु के साथ एक दोस्त के जन्मदिन समारोह में गया था। स्कूटी पर सवार होकर तीनों रात करीब 3 बजे अपने घर की ओर आ रहे थे। तभी धौलीप्याऊ इलाके में उनको एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया।
रात में खुलने वाली दुकानों के दुकानदारों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। साथ ही ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। घायल मयूर और वायु को जिला अस्पताल भेजा। इधर, अनिकेत की मौत के संबंध में उसके परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
अनिकेत के पिता हेमंत ने बताया कि वह नगर निगम में ठेका मजदूर हैं। इसी प्रकार मयूर और वायु के पिता भी ठेका मजदूर हैं। अनिकेत दो बेटे-दो बेटी में दूसरे नंबर का था। हादसे ने परिवार की जन्माष्टमी की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। अनिकेत की मां व बहनों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घायल मयूर और वायु के परिजनों भी चिंता में हैं।