फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three devotees of Gwalior drowned at Bateshwar Ghat, two rescued

बटेश्वर घाट पर ग्वालियर के तीन श्रद्धालु डूबे, दो को बचाया

Thu, 26 Aug 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three devotees of Gwalior drowned at Bateshwar Ghat, two rescued
बटेश्वर के घाट पर ग्वालियर के तीन श्रद्धालु डूबे, दो को बचाया,तीसरे की तलाश में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : Agra Dehat
बाह (आगरा)। बटेश्वर के घाट पर बुधवार दोपहर स्नान करते समय मुरार ग्वालियर के तीन श्रद्धालु यमुना में डूब गए। दो श्रद्धालुओं को घाट पर मौजूद गोताखोर ने बचा लिया। तीसरे की तलाश में एसडीआरएफ और पीएसी की टीम जुटी है।
विज्ञापन

मुरार ग्वालियर में सिंह रोड बस्ती के लोगों ने सामूहिक शिव पूजन का आयोजन किया था। महीने भर चली पूजा के बेलपत्र विसर्जन के लिए बुधवार को 25 श्रद्धालु बटेश्वर घाट पर पहुंचे थे। नाव से यमुना नदी में बेलपत्र विर्सजन के बाद सभी महादेव घाट पर स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिल गुप्ता (32), प्रियांशु (30) और श्याम शर्मा (38) एक दूसरे का हाथ थाम कर यमुना में नहा रहे थे। अचानक हाथ छूटने से अनिल गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में प्रियांशु और श्याम भी डूबने लगे। युवकों को डूबता देखकर उनके अन्य साथियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर मौजूद गोताखोर नाव चालक दीपक भदौरिया ने यमुना में छलांग लगाकर प्रियांशु और श्याम को बचा लिया। पर अनिल का कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल का सुराग न लगने पर एसडीआरएफ और पीएसी की टीम बुलाया। बुधवार शाम तक दोनों टीमें डूबे युवक की तलाश करने में जुटी हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed