{"_id":"6126a6e58ebc3e07583c8239","slug":"three-devotees-of-gwalior-drowned-at-bateshwar-ghat-two-rescued-agra-news-agr504998484","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर घाट पर ग्वालियर के तीन श्रद्धालु डूबे, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर घाट पर ग्वालियर के तीन श्रद्धालु डूबे, दो को बचाया
विज्ञापन
बटेश्वर के घाट पर ग्वालियर के तीन श्रद्धालु डूबे, दो को बचाया,तीसरे की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
- फोटो : Agra Dehat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह (आगरा)। बटेश्वर के घाट पर बुधवार दोपहर स्नान करते समय मुरार ग्वालियर के तीन श्रद्धालु यमुना में डूब गए। दो श्रद्धालुओं को घाट पर मौजूद गोताखोर ने बचा लिया। तीसरे की तलाश में एसडीआरएफ और पीएसी की टीम जुटी है।
मुरार ग्वालियर में सिंह रोड बस्ती के लोगों ने सामूहिक शिव पूजन का आयोजन किया था। महीने भर चली पूजा के बेलपत्र विसर्जन के लिए बुधवार को 25 श्रद्धालु बटेश्वर घाट पर पहुंचे थे। नाव से यमुना नदी में बेलपत्र विर्सजन के बाद सभी महादेव घाट पर स्नान कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिल गुप्ता (32), प्रियांशु (30) और श्याम शर्मा (38) एक दूसरे का हाथ थाम कर यमुना में नहा रहे थे। अचानक हाथ छूटने से अनिल गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में प्रियांशु और श्याम भी डूबने लगे। युवकों को डूबता देखकर उनके अन्य साथियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पर मौजूद गोताखोर नाव चालक दीपक भदौरिया ने यमुना में छलांग लगाकर प्रियांशु और श्याम को बचा लिया। पर अनिल का कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल का सुराग न लगने पर एसडीआरएफ और पीएसी की टीम बुलाया। बुधवार शाम तक दोनों टीमें डूबे युवक की तलाश करने में जुटी हुईं थीं।