फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three dead in road accidents,

आगरा: सड़क हादसों में तीन की मौत,

Sat, 18 Feb 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three dead in road accidents,
एटा। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। दो जगहों पर बाइकें विद्युत खंभों से टकरा जाने से हादसे हुए। जबकि मिरहची क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने सड़क पार करके समय युवक को रौंद दिया।
विज्ञापन



मिरहची क्षेत्र स्थित गांव चहबच्चा निवासी रवींद्र सिंह (22) को शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे अज्ञात वाहन ने गांव के पास ही रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल रवींद्र को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन



थाना रिजोर क्षेत्र स्थिति गांव डांडा गंगनपुर के पास शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार कमलेंद्र कुमार (28) निवासी एका जिला फिरोजाबाद अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकराकर सड़क की नाली में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी थाना क्षेत्र शिकोहाबाद रोड स्थित गांव बाकलपुर के पास शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। इस हादसे में शहर के मोहल्ला यादव नगर निवासी रजनीश शर्मा (45) की मौत हुई है।


परिजनों ने बताया कि वह अपनी ननिहाल गांव कोसमा थाना घिरोर मैनपुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। साथ में भतीजा आयुष भी था। उसको हल्की चोटें आई हैं। हेलमेट लगाए होने के बाद भी रजनीश के सिर व चेहरे पर चोटें आईं और मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed