फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three accused of Hello gang have been arrested for cheating on pretext of police job in Agra

'हेलो गैंग' का काला कारनामा: बेरोजगार युवाओं को बनाता शिकार, युवतियों से दोस्ती और नौकरी के नाम पर वसूलता पैसे

Thu, 23 Mar 2023 10:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 10:50 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले हेलो गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीहड़ में रहकर बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाते थे। इनके पास से फर्जी सिम कार्ड, आवेदन पत्र सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Three accused of Hello gang have been arrested for cheating on pretext of police job in Agra
हेलो गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ठगी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी इंडिगो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को अपना शिकार बनाते थे। इससे पहले यह युवतियों से दोस्ती के कराने नाम पर ठगी करते थे। 'हेलो गैंग' बनाकर यह बीहड़ में अपने पैर जमाए थे। इसके बाद इन्होंने ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट के नाम पर ठगी शुरू की। इनका चौथा साथी अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन

धोखाधड़ी करके रुपयों की वसूली करते थे

जैतपुर थाना पुलिस ने साइबर सेल व एसओजी टीम की मदद से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनका चौथा साथी भाग निकला। आरोपी इंडिगो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाधड़ी करके रुपयों की वसूली करते थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को पकड़ा

एसीपी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को फतेहपुरा तिराहे से संयुक्त टीमों को 'हेलो गैंग' के सदस्यों के बारे में सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों के पास से दो मोबाइल फोन, तीन फर्जी सिमकार्ड, दो फर्जी आधार कार्ड, इंडिगो कंपनी के दो फर्जी आवेदन पत्र मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पिढ़ौरा के कांकर गांव निवासी सतीश, जैतपुर के तड़ेहेता गांव निवासी इंद्रपाल, खेड़ाराठौर के भगतनपुरा गांव निवासी कीर्तिराम उर्फ गिरजाशंकर उर्फ नेकसे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- प्रेम का ऐसा अंत: 'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं'...और फंदे से झूल गए पति-पत्नी, रोती रही ढाई वर्ष की मासूम

इंडिगो कंपनी में नौकरी दिलाने का देते थे झांसा

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन इंडिगो कंपनी की साइट पर रजिस्ट्रेशन कराते थे। इसके बाद फर्जी आईडी कार्ड बनाकर उन्हें नौकरी का झांसा देकर दो से पांच लाख रुपये तक की ठगी करते थे। ठगी की धनराशि बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस ने बताया कि चौथा फरार बदमाश भगतनपुरा का संतोष है। यह महंगे दाम पर एक्टिवेट सिमकार्ड उपलब्ध कराता था। एसीपी ने बताया कि इंद्रपाल और कीर्तिराम पहले भी धोखाधड़ी में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed