फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thousands of cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house

मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व आभूषण चोरी

Fri, 02 Sep 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thousands of cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house
फिरोजाबाद। टापाकलां निवासी रविंद्र के मकान का ताला तोड़कर चोर दो तोले से अधिक के आभूषण व सात हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित को घटना के बारे में शुक्रवार सुबह जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला कल्याण निवासी रविंद्र कुमार थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां में डॉ. नवनीत शुक्ला के मकान में किराए पर निवास करता है। रविंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सुलेखा बृहस्पतिवार को गांव गई थी। वह मकान का ताला लगाकर शाम को ड्यूटी पर गया था। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर शुक्रवार सुबह हो सकी। सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। पीड़ित रविंद्र कुमार ने बताया कि चोर करीब दो तोले सोने के आभूषण व सात हजार रुपये की नकदी ले गए है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed