फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thirty dengue positives were found in the investigation of the district hospital

जिला अस्पताल की जांच में तीस निकले डेंगू पॉजिटिव

Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thirty dengue positives were found in the investigation of the district hospital
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कराई गई 90 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हुई। रिपोर्ट में 30 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पेटदर्द और सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिछवां के गांव देवगंज निवासी राजकुमार की 24 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को पेटदर्द की दिक्कत होने पर बृस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी 65 वर्षीय दौलतराम को सांस लेने में दिक्कत के चलते बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान दौलतराम की रात में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल की लैब में बृहस्पतिवार को 90 लोगों की डेंगू जांच के लिए नमूने लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हुई। रिपोर्ट में 30 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

-----
बुखार से पीड़ित महिला की आगरा में मौत
भोगांव। नगर के मोहल्ला जगतनगर निवासी रामनरेश कठेरिया की 34 वर्षीय पत्नी गीता कठेरिया को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed