फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Third, the hottest city in the province of Agra, the young man's death Hitstrok

सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर आगरा, हीटस्ट्रोक से युवक की मौत

Sat, 23 May 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
लू के थपेड़े अब जानलेवा हो गए हैं। नगला जस्सा में 22 साल के युवक की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। शुक्रवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सूबे में सबसे ज्यादा गर्म शहरों की सूची में आगरा तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पारा 46 डिग्री को भी पार कर सकता है, इसलिए शनिवार दोपहर को जरूरी एहतियात बरतकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन

शुक्रवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। सुबह 10 बजे ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जो दोपहर में बढ़ते हुए 45 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को 7 बजे तक पारा 40 डिग्री के पार ही बना रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।  
विज्ञापन

पेड़ों की छांव तलाशते रहे
गर्मी से बेहाल लोग पेड़ों की छांव तलाशते दिखे तो कई दो पहिया चालकों के लिए दिक्कतें ज्यादा रहीं। तेज धूप से आंखों में जलन होने लगी और सिर चकराने लगा। शाम को भी तपिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 46 पार पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को दिन में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। रविवार तक दिन में पारा एक डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। हालांकि शनिवार को राजस्थान पर बने दबाव क्षेत्र के चलते धूल भरी तेज हवाएं तापमान पर असर डाल सकती हैं। शाम को राजस्थान से सटे कुछ क्षेत्रों में बादलों के छाने और गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।


सूबे के सबसे गर्म शहर
बांदा    45.6
इलाहाबाद    45.3
आगरा    45
झांसी    44.5
वाराणसी    44


नगला जस्सा में युवक का निकला दम
आगरा। सदर के नगला जस्सा में शुक्रवार दोपहर तकरीबन एक बजे 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस मौत का कारण हीट स्ट्रोक बता रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह हांफता हुआ एक घर के दरवाजे के सामने आया और वहीं बैठ गया। घर के अंदर से आए लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह गिर पड़ा। पुलिस उसे लेकर एसएन मेडिकल कालेज पहुंची, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। वह काली चेकदार शर्ट और पैंट पहने था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed