फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves tries to stolen cash from central bank in etah

सेंट्रल बैंक की शाखा में फिर सेंध लगाने की कोशिश, स्ट्रॉंग रूम तक पहुंचे तीन चोर

Fri, 03 Jan 2020 08:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
thieves tries to stolen cash from central bank in etah
सेंट्रल बैंक की शाखा - फोटो : अमर उजाला
एटा में शिकोहाबाद मार्ग स्थित अवंतीबाई कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सेंट्रल बैंक को फिर निशाना बनाया। हालांकि वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह बैंक स्टाफ पहुंचा तो शटर कटा देखकर दंग रह गए। बैंक मैनेजर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


अवंतीबाई कॉलेज साक्षी धाम के पास सेंट्रल बैंक की शाखा है। बृहस्पतिवार रात तीन चोर गैस कटर से बैंक के मुख्य दरवाजे को काटकर स्ट्रॉंग रूम तक पहुंच गए। स्ट्रॉंग रूम की कड़ी सुरक्षा के चलते कोई नुकसान नहीं हो सका है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों चोर दिखाई दे रहे हैं, जिनके चेहरे पूरीे तरह से ढके हुए हैं। 
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक शिखा भारती ने बताया कि चोरों ने बैंक में सेंध लगाकर चोरी के प्रयास किया। सीसीटीवी की डीवीआर पुलिस को दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी इसी शाखा में कई बार चोरी की कोशिश हो चुकी है। किसी का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी देव आनंद ने बताया कि शिकोहाबाद रोड स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में चोरों ने चोरी की कोशिश की है। हालांकि कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। बैंक अधिकारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed