{"_id":"630c5bf36d13f7538e2e2f37","slug":"thieves-target-policeman-house-stole-jewellery-worth-rs-60-lakhs-including-cash-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: चोरों ने खंगाला एएसपी के पेशकार का घर, नकदी सहित 60 लाख के जेवर चोरी, पिस्टल की मैगजीन भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: चोरों ने खंगाला एएसपी के पेशकार का घर, नकदी सहित 60 लाख के जेवर चोरी, पिस्टल की मैगजीन भी ले गए
Mon, 29 Aug 2022 12:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:02 PM IST
सार
बागवाला क्षेत्र के गांव रामपुर में चोरों ने एक पुलिसकर्मी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह जब वारदात की जानकारी हुई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के बागवाला थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र के गांव रामपुर में चोरों ने रविवार की रात एएसपी के पेशकार के घर को निशाना बनाया। यहां से एक लाख रुपये की नकदी और 60 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात की सोमवार तड़के जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव रामपुर के रहने वाले शैलेंद्र मथुरा के एडिशनल एसपी के पेशकार हैं। उनका परिवार गांव में रहता है। रविवार की रात चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने घर में रखी एक लाख की नगदी सहित 60 लाख के जेवरात चुरा लिए। पिस्टल की मैगजीन भी ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि बदमाश पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़े थे। घर में पेशकार की मां, छोटा भाई सहित उनकी पत्नी मौजूद थीं। ये लोग अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। बदमाशों ने तीन कमरों में अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात पार किए। इसके बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन