{"_id":"5fae69469d2a1a35b34847b0","slug":"thieves-stolen-in-mobiles-shop-wear-ppe-kit-near-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी देखकर उड़े होश, पीपीई किट पहनकर कार से आए थे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी देखकर उड़े होश, पीपीई किट पहनकर कार से आए थे चोर
Sat, 14 Nov 2020 06:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 14 Nov 2020 06:05 PM IST
सार
- थाना गोविंद नगर से करीब 100 कदम की दूरी पर वारदात
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोरेंसिक टीम ने की जांच
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में चोरों ने शटर उठाकर की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स) पहनकर चोरों ने गुरुवार की देर रात थाना गोविंद नगर से सौ कदम की दूरी पर स्थित मोबाइल शोरूम से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। चोर स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे और शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
मथुरा-वृंदावन रोड पर थाना गोविंद नगर से करीब सौ कदम की दूरी पर धर्मेंद्र किशोर अग्रवाल निवासी कौशल नगर वृंदावन का राधे-राधे मोबाइल शोरूम है। गुरुवार की रात 11 बजे तक शोरूम खुला। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे शोरूम के निकट रहने वाले सेल्समैन और धर्मेंद्र के एक रिश्तेदार ने शोरूम का शटर टूटा हुआ देखा तो धर्मेंद्र को फोन से जानकारी दी।
पुलिस को सूचना देने के बाद धर्मेंद्र शोरूम पर आ गए। शटर खोलकर देखा तो लाखों रुपये के मोबाइल फोन के चोरी होने की जानकारी हुई। शोरूम स्वामी के अनुसार करीब 40 लाख रुपय के मोबाइल चोर ले गए। थाना गोविंद नगर प्रभारी अजय कुमार सिंह शोरूम पर पहुंच गए और छानबीन की। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
थाना गोविंद नगर के निकट मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी में स्विफ्ट कार रात करीब तीन बजे पहुंची और उसमें से आगे वाली सीट से नकाबपोश एक चोर और पीछे वाली सीट से नकाबपोश दो चोर उतरे। दो चोरों के हाथों में लोहे की सरिया थीं, जिनसे शटर तोड़ा गया। कार की ड्राइवर सीट से कोई नहीं उतरा, माना जा रहा है कि इनका चौथा साथी कार चला रहा था। शटर तोड़ने के बाद तीनों कार में वापस बैठ गए। कुछ मिनट बाद एक चोर सरिया लेकर आया और उसने शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी को दूसरी ओर मोड़ दिया। बाद में पीपीई किट पहनकर दो चोर शोरूम में गए और मोबाइल चोरी कर लिए। थाना गोविंद नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।
फोरेंसिक टीम ने की जांच
मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात की जानकारी के कई घंटे बाद फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। शोरूम में चोरी की जानकारी सुबह छह बजे शोरूम स्वामी को हुई उसके बाद थाना गोविंद नगर पुलिस को पता चल गया। दोपहर करीब एक बजे फोरेंसिक टीम जांच के लिए शोरूम पर पहुंची। टीम ने चोरों के निशान एकत्र करने की कोशिश की है। हालांकि चोर पीपीई किट पहने थे इसलिए निशान मिलने की उम्मीद बहुत कम है।
पुलिस की चेतावनी के दूसरे दिन ही चोरी
राधे-राधे मोबाइल शोरूम के स्वामी धर्मेंद्र किशोर ने बताया कि एक दिन पूर्व गोविंद नगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह तथा चौकी इंचार्ज उन्हें चेतावनी देकर गए थे कि सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगले दिन चोरी की वारदात हो गई। पुलिस की सतर्कता की चेतावनी के बाद घटना से शोरूम स्वामी हैं।