फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash including jewelery worth ten lakh rupees from two houses in tundala Firozabad

Firozabad: घरवाले सोते रहे, लाखों के आभूषण हो गए चोरी, दो घरों में चोरों ने की वारदात  

Tue, 31 May 2022 10:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 10:54 AM IST
सार

जिले में चोरों का आतंक फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। चोरों के हौसले  इस कदर बुलंद हैं कि एक साथ दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घर के सदस्य नींद से जागे, तब घटना की जानकारी हो सकी।
 

विज्ञापन
Thieves stole cash including jewelery worth ten lakh rupees from two houses in tundala Firozabad
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला प्रेम में चोरों ने दो घरों में सेंध लगा दी। चोर छतों के रास्ते घरों में प्रवेश कर गए। दोनों घरों से करीब दस लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। दोनों घरों से 62 हजार रुपये की नकदी भी चोरी की है। परिजन को चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


 गांव नगला प्रेम निवासी नरेंद्र कुमार पाठक का परिवार रविवार रात नौ बजे करीब छत पर सोने चला गया था। नीचे बरामदे में उनकी पत्नी मालती व पुत्री पूजा सो रही थी। सुबह साढ़े चार बजे करीब जागे कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी तथा लॉकर भी खुला हुआ था। इसमें रखे आभूषण गायब थे। नरेंद्र कुमार ने बताया कि लॉकर में 10 तोले सोने के आभूषण, करीब आधा किलो चांदी के पायल आदि एवं 50 हजार रुपये रखे थे। 
विज्ञापन


इस बीच पता चला कि गांव के ही चतुर सिंह के घर भी चोरों ने माल साफ कर दिया है। चोर उनके घर से तीन लाख रुपये के आभूषण और 12 हजार रुपये कैश चोरी कर ले गए हैं। नरेंद्र पाठक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अज्जेश कुमार सिंह ने बताया है कि तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पूर्व हुई है बेटे की शादी 

पीड़ित नरेंद्र कुमार ने बताया कि विगत तीन माह पूर्व ही बेटे पुनीत की शादी हुई है। तभी उन्होंने सोने के आभूषण बनवाए थे। इसके साथ ही उसकी ससुराल से भी आभूषण मिले थे। चोर सब कुछ ले गए।  

जीआरपी ने पकड़े मोबाइल लुटेरे

जीआरपी ने रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों के नाम रामगोपाल व रोहित कुमार निवासी ममता नगर रहना थाना उत्तर बताए हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। लुटेरों ने रविवार को एक यात्री का मोबाइल फोन छीन लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed