{"_id":"690ad80e3fd14a7c4603fe90","slug":"thieves-flee-with-gold-and-valuables-air-force-housing-complex-in-agra-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एयरफोर्स कॉलोनी पर निशाना...अफसरों के बंद घरों से उड़ाए लाखों के जेवर और सामान, दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एयरफोर्स कॉलोनी पर निशाना...अफसरों के बंद घरों से उड़ाए लाखों के जेवर और सामान, दर्ज हुआ केस
Wed, 05 Nov 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:22 AM IST
सार
आगरा के एयरफोर्स आवासीय परिसर में चोरों ने सेंध लगा दी। अधिकारी के बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एयरफोर्स परिसर के अंदर अधिकारी के घर से चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर गहनों के साथ-साथ राशन का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया है।
एयरफोर्स के वारंट ऑफीसर मो़ मजीद आलम परिवार के साथ एयरफोर्स स्टेशन के सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 2 अक्तूबर को परिवार के साथ छुट्टी पर गांव गए हुए थे। 24 अक्तूबर को घर लौटे तो सरकारी आवास का जाली गेट खुला पड़ा था। घर के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे पड़े मिले और दरवाजे खुले पड़े थे। उनके कमरे में स्टील बॉक्स के कब्जे उखड़े पड़े थे। उसमेें रखे लाखाें के गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर गाड़ियों की चाबी और राशन के सामान को भी चुरा ले गए हैं।
एयरफोर्स कर्मी के घर चोरी
शाहगंज के केदार नगर में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अशोक किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एयरफोर्स में हैं। 18 अक्तूबर से 02 नवंबर तक की छुट्टी लेकर गांव गए थे। इसी बीच 27 अक्तूबर को मकान मालिक ने फोन से चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि आकर देखा तो घर से लाखों के जेवर के साथ लेपटॉप, एयरफोर्स स्मार्ट फोन व अन्य सामान गायब थे। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि चोरी के मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।