{"_id":"6a65d061cf223f7d750a12ac","slug":"thieves-broke-locks-of-three-shops-in-agra-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का दुस्साहस: थाने के बराबर में तीन दुकानों के चटकाए ताले, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का दुस्साहस: थाने के बराबर में तीन दुकानों के चटकाए ताले, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Sun, 26 Jul 2026 02:51 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:51 PM IST
सार
आगरा में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। थाने के बराबर से तीन दुकानों के ताले चटका दिए। सुबह जब दुकानदार माैके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में शनिवार आधी रात को चोरों ने हरीपर्वत थाने के बराबर में स्थित अखिलेश टावर में तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। इस दौरान दुकानों के लाॅकर को तोड़ने का भी प्रयास किया। थाने के पास दुस्साहसिक तरीके से चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी डाक्टरों और मेडिकल स्टोर मालिकों को रविवार सुबह साढ़े दस बजे हुई, जब वह क्लीनिक और मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचे। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी डाक्टरों और मेडिकल स्टोर मालिकों को रविवार सुबह साढ़े दस बजे हुई, जब वह क्लीनिक और मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचे। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।
विज्ञापन