फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke into the cupboard and stole jewellery and cash

Agra News: अलमारी तोड़कर आभूषण व नकदी ले गए चोर

Thu, 09 Oct 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the cupboard and stole jewellery and cash
कासगंज। सिढ़पुरा के मोहल्ला इंद्रपुरी में बुधवार की दोपहर चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम चोरी के खुलासे का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला इन्द्रपुरी निवासी महेश चंद्र दुबे ने बताया कि वह बुधवार की सुबह बेटे दीपक दुबे के साथ पटियाली गए थे। इसी दौरान दोपहर के समय चोर उनके घर में घुस गए। अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। महेश चंद्र की पत्नी प्रेमलता जब अलमारी से रुपये निकालने पहुंची तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
विज्ञापन

पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में गृह स्वामी व पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। चोरी के मामले में महेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। चोरी की घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed