फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke into a house in broad daylight and fled with cash and jewellery worth lakhs.

Agra News: दिन में ही घर का ताला तोड़ लाखों की नकदी व जेवर ले उड़े चोर

Wed, 24 Dec 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a house in broad daylight and fled with cash and jewellery worth lakhs.
घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी व जेवर ले उड़े चोर - फोटो : Samvad
पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अरनोटा रोड स्थित कस्बा बिजली घर के पास मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



पीड़ित गिरिश गुप्ता ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी दुकान खोलने रघुनाथपुरा गए थे। शाम करीब सात बजे जब वह घर लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब पांच लाख रुपये नकदी गायब मिली। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने थाना पिनाहट में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed