{"_id":"5b8b814742c7924648031b58","slug":"thief-worked-in-shoe-factory-in-the-daytime-and-steal-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में जूता फैक्ट्री में करते थे काम, शाम को वारदात को देते थे अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में जूता फैक्ट्री में करते थे काम, शाम को वारदात को देते थे अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
आरोपी चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सदर पुलिस ने एमजी रोड पर लूट करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। बदमाश दिन में जूता फैक्ट्री में काम करते थे। शाम को वारदात को अंजाम देते थे। इनके टारगेट पर महिलाएं रहती थीं। पलक झपकते ही मोबाइल, चेन और पर्स लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने उनसे 12 मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।
इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि शुक्रवार रात को चाणक्य होटल के बराबर शहीद नगर से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनमें फुरकान (नाई की मंडी) और हासिम (ढोलीखार) हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। फैक्ट्री से आने के बाद लूट करने निकल जाते हैं।
एमजी रोड, राजामंडी और संजय प्लेस में बाइक और एक्टिवा पर घूमते हैं। इस दौरान लोगों के मोबाइल, चेन और पर्स लूटकर गलियों में होकर भाग जाते हैं। एक साल पहले शाहगंज क्षेत्र में लूट की थी। एक साथी फरार है। वहीं लूट के मोबाइल को देहात क्षेत्र में बेचते थे।